Bagaha News: मालगाड़ी के लोको पायलट को पत्थर मारकर किया जख्मी
बगहा, नवम्बर 23 -- Bagaha News: नरकटियागंज। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर पत्थर मारकर मालगाड़ी के लोको पायलट यू के यादव को जख्मी करने की घटना घटी है। घटना रविवार की शाम हरिनगर व चमुआ स्टेशन के बीच की है।नरकटियागंज के स्टेशन प्रबंधक मो कलीम ने बताया कि उक्त मालगाड़ी मोतिहारी जा रही थी। इसी दौरान हरिनगर से चमुआ के बीच किसी ने पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से लोको पायलट का हाथ जख्मी हो गया है। श्री कलीम ने बताया कि नरकटियागंज में घायल लोको पायलट का इलाज कराया जा रहा है। उधर,आरपीएफ के पोस्ट ऋतुराज कश्यप ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.