बगहा, जुलाई 4 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोहसा छवघरिया निवासी प्रवेज आलम ने गाली गलौज व मारपीट करने व सादा कागजात पर हस्ताक्षर कराने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें सैफ अली उर्फ सफी आलम और विशाल कुमार समेत अन्य को नामजद कराया हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उसने बताया है कि वह नगर के नरायणापुर वार्ड 10 में स्थित अपने डेरा पर था। उसी समय यह लोग बाईक व स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। इन लोगों ने रुपया देने की बात कह कर बाहर बुलाया। जहां पकड़ कर मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट की। इन लोगों ने मुझसे एक कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिया कि मैने सैफ अली से पांच लाख चौंतीस हजार रुपया वापस पा लिया हैं। सैफ अली ने दुकानदारी करने के लिए मुझसे यह रुपया लिया था। वही विकास ने 2 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी।

हिंदी हि...