बगहा, सितम्बर 19 -- Bagaha News: बगहा। पटखौली थाना की पुलिस ने शनिवार को मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। चारों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तहार निर्गत था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आनंद नगर औसानी गांव में छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया। पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आनंद नगर औसानी निवासी मोतीचंद चौधरी, सुदर्शन चौधरी, परदेशी चौधरी और नंदा चौधरी के रूप में हुई है। चारों मारपीट से जुड़े कांड संख्या 445/18 में आरोपित हैं। इस मामले में न्यायालय की ओर से चारों के विरुद्ध इश्तहार जारी किया गया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी व न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...