Bagaha News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर बवाल
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: बगहा। मारपीट में घायल गुदगुदी निवासी संजू उरांव (47) की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सैनिक पथ पर लक्ष्मीपुर के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। दो घंटे प्रदर्शन कर रहे लोग घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। चिउटहा थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि बीते 25 अक्टूबर को संजू के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस दौरान उससे दो लाख रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि संजू मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए रुपये लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट हुई थी। घटना में संजू बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.