बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि स्थानीय थाना के पुरैनिया गांव में गाली-गलौज और मारपीट में काउंटर एफआईआर दर्ज की गयी है। कुल दस लोगों को नामजद किया गया है। मामले में राजेश राम की पत्नी मुनर देवी ने ब्रह्मदेव महतो, मोहन महतो सहित चार लोगों को नामजद किया है तो ब्रह्मदेव महतो ने राजेश राम, बंसी राम, पूजा कुमारी सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों मामले में मारपीट कर घायल करने, जान से मारने की धमकी देने, अभद्र व्यवहार करने, कपड़े फाड़ने आदि आरोप लगाये गये हैं। थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...