बगहा, जुलाई 13 -- Bagaha News: चौतरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लगुनहा गांव में हुई मारपीट की घटना में थाना की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेजा। बगहा सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया की लगूनहा निवासी मैनेजर प्रसाद ने आवेदन देकर चार लोगों पर लाठी डंडा से मारपीट करने और लगभग तीस हजार रुपया के सोने का लॉकेट छिनते का आरोप लगाया है। मामले में मैनेजर प्रसाद के भगिना प्रियांशु कुमार को गंभीर चोट भी आई है।जिसके बाद पुलिस ने नामजद चार लोगों क्रमश: शत्रुघ्न सोनी,सिकंदर सोनी,सोनू सोनी व ईश्वरी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।इंस्पेक्टर ने बताया की गिरफ्तार चारों लोगों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का कार्य किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच में जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया की झग...