Bagaha News: मारपीट का एक आरोपी गिरफतार
बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: नौतन। पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के फरार चल रहे एक आरोपी को मच्छरगांवा से गिरफ्तार कर लिया है । पकड़ा गया आरोपी बन्हौरा मडुवाहां का राजा राम यादव है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाने में केस दर्ज है। पकड़ें जाने के डर से छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की दोपहर मच्छर गावां से गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.