बगहा, अगस्त 29 -- Bagaha News: मैनाटाड़। मानपुर थाना के डामरापुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की घटना घटी है। घटना 25 अगस्त की है। मामले में डामरापुर वार्ड नंबर-10 निवासी ललन राम की इंदु देवी ने गोपाल राम की पत्नी मूर्ति देवी और गोपाल राम घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुये लात-मुक्का और डंडे से मारपीट का आरोप लगाया है।केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...