बगहा, अगस्त 18 -- Bagaha News: नरकटियागंज।नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महावीरी अखाड़े का भव्य जुलूस निकाला गया।सभी अखड़ा जुलूस सीधे शिकारपुर थाना परिसर पहुंची।जहां अखाड़ा जुलूस का समापन किया गया।जुलूस में युवाओं के हैरतअंगेज करतब ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।लाठी,भाला समेत अन्य हथियारों के साथ युवाओ ने कई तरह के करतब दिखाए।जुलूस में करतबो को देखने के लिए लोगो का भारी हुजूम उमड़ा रहा।नगर के विभिन्न अखाड़ा समूहों में भी युवाओ ने करतबो से सबको अचंभित कर दिया।उधर,अखाड़ा जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही।जगह जगह मजिस्ट्रेट से साथ साथ पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह स्वयं जुलूस की निगहबानी में जुटे हुए थे। बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र में महावीरी अखाड़े क़ा जुलूस सम्पन्न हो गया。 यह भी प...