बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: रामनगर। मसान नदी में डूबे शेरवा देवराज निवासी करीब 21 वर्षीय हैदर अली की तलाश बुधवार को भी की गई। लगातार दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। नदी के विभिन्न हिस्सों में काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद टीम को सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम वापस लौट गई। युवक के नहीं मिलने से परिजनों में मायूसी है। वहीं, ग्रामीण भी लगातार नदी के आसपास नजर बनाए हुए हैं।

घटना का विवरण बताया जाता है कि शेरवा गांव निवासी शेख उस्मान का पुत्र हैदर अली सोमवार को मसान नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ नदी के किनारे जुट गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से नदी में काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं ...