बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन पर रेल यात्रियों के लिए पारंपरिक भोजन 'दही, चूड़ा और गुड़', की सुविधा उपलब्ध हो गई है। रेल प्रशासन ने यह सुविधा एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत उपलब्ध कराई है। रेल यात्रियों को इसमें मर्चा चूड़ा,थरुहट की दही और पश्चिम चंपारण जिले का सुप्रसिद्ध लाल गुड़ मिलेगा। यह जानकारी नरकटियागंज के डीसीआई प्रतीक पराशर ने दी है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को स्थानीय और पारंपरिक खान-पान का लाभ देने के लिए जंक्शन पर उच्च कोटि के दही, चूड़ा और गुड़ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्वास्थ्यवर्धक आहार को जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय पहचान को बढ़ावा मिलेगी। साथ ही य...