बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। मैनाटाड़ बॉर्डर से रामनगर जाने वाले त्रिवेणी नहर मार्ग पर मनियारी नदी का पुराना पुल पूरी तरह जर्जर हो गया है। पुल की रेलिंग टूट चुकी है, स्पैन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और कई जगह गैप बनने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता देख पथ निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर 'क्षतिग्रस्त पुल' और 'खतरा' का बोर्ड लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। साथ ही लोगों से वैकल्पिक मार्ग के रूप में पिपरा होकर आने-जाने की अपील की गई है। विनय पाण्डेय, संजय कुमार, संजय साह , सत्येंद्र कुमार आदि का कहना है कि पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। अब बरसात शुरू होने से कभी भी ध्वस्त होने की आशंका बनी हुई है। इससे मैनाटाड़, सिकटा, रक्सौल, रामनगर ...