बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: भितहा,एक प्रतिनिधि। भितहा के डीही पकडी पंचायत के राजकीय उत्क्रमित माध्य विद्यालय लेदीहरवा में कक्षा छह से आठ तक के लिए विषयवार शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ही कक्षा एक से पांच के साथ-साथ छह से आठ तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए मजबूर हैं ।

शिक्षकों की कमी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक राम ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के लिए मात्र पांच शिक्षक पदस्थापित हैं। इन्हीं शिक्षकों के जिम्मे कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी है। उन्होंने कहा कि उच्च कक्षाओं के लिए अलग शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चुनौती बन गया है।

शिक्षा विभाग से मांग प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा छह ...