बगहा, अक्टूबर 21 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी मधुसूदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम आरोपी ने नाबालिग को दवा देने के बहाने अपने पास बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वह उसे बहला फुसलाकर गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के...