बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: बेतिया। दुर्गा पूजा का मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकलीं मझौलिया थाना क्षेत्र की तीन किशोरियों को पुलिस ने गुजरात के सूरत से सकुशल संरक्षण में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है।तीनों किशोरियों को बेतिया पुलिस ने गुजरात के स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद लिया है। पुलिस की टीम उन्हें बुधवार की रात बेतिया लेकर पहुंची। फिलहाल तीनों किशोरियां और किशोर के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की की मां ने उनकी पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ गायब होने की सूचना दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...