बगहा, अक्टूबर 3 -- Bagaha News: मझौलिया, एक प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में पदस्थापित हेड क्लर्क रवि भूषण श्रीवास्तव का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो और निलंबन वायरल वीडियो के आधार पर डीएम तरनजोज सिंह ने हेड क्लर्क को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अंचल कार्यालय में उन्हें 10 हजार रुपये देते हुए दिखाई दे रहा है। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में रिश्वत देने वाले व्यक्ति का चेहरा वीडियो में छुपा हुआ है। रुपये देने के बाद उसे यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अब वह निश्चिंत हो गया है। उसका काम हो जाएगा। सिर्फ अब वंशावली देना है। इस पर बड़ा बाबू ने हामी भरी है। व्यक्ति द्वारा यह कहे जाने पर चौहदी में अंकित नाम का आधार कार्ड नहीं लगेगा न? इस पर बड़ा बाबू बोलते हैं कि नहीं। दावा ...