बगहा, सितम्बर 2 -- Bagaha News: नौतन।अंचल के मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर 6 में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मछली मारने वाले जाल में 15 फीट लंबा विशाल अजगर फंस गया। जाल बंसी साहनी का बताया गया है। वहीं अजगर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण अजगर की सुरक्षा में जुटे हैं और वन विभाग की रेस्क्यू टीम का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...