बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। भैरोगंज थाना क्षेत्र के डाबरा चौक के समीप मंगलवार दोपहर निजी स्कूल का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी जानकारी मिलते ही अभिभावकों में कोहराम मच गया। जिस हाल में अभिभावक थे, उसी हाल में घटनास्थल की ओर भागे।

घायल बच्चों की स्थिति वे अपने बच्चों को खुद ही इलाज के लिए ले गये। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की स्थिति नाजुक बताई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हरनाटाड़ के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भैरोगंज थाने 112 मोबाइल टीम व थानाध्यक्ष सीता केवट घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चों को अस्पताल भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजन स्वयं इलाज कराने की बात कह बच्चों को ले गये।

पुलिस की रिपोर्ट थानाध्यक्ष ने बताया घटनास्थल पर वाहन पलटा मिला। एक-दो बच्...