बगहा, जुलाई 24 -- Bagaha News: चनपटिया। गोपालपुर थाने के छोटा गोपालपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बकुलहर मठ की जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें पर्चाधारी भी शामिल थे। उक्त जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा करने लगे। विवाद बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विवाद को सुलझाने के प्रयास सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार व अंचलाधिकारी राहुल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। और सभी को थाने पर बुलाया। जहां अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने सभी को अपने-अपने पर्चे, जमीन का नक्शा तथा अन्य संबंधित राजस्व अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

वास्तविकता का आकलन सीओ राहुल कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया ...