बगहा, अक्टूबर 7 -- Bagaha News: बगहा,नप्र। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में अनुशासनहीन व्यवहार करना एक पुलिस पदाधिकारी को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक बगहा ने भितहा थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एसआई) राजकुमार राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी रातेश कुमार ने बताया कि एसआई राजकुमार राम पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में अनुशासनहीन व्यवहार करने, थाना की गोपनीयता भंग करने तथा पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र में योगदान करेगें। इसके अलवे एसपी ने एएसआई के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...