बगहा, जुलाई 30 -- Bagaha News: बेतिया। आईटीआई के समीप डोलबाग स्थित भगवती मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित शिवमंदिर में गुरुवार को भगवान शिव का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। इसके लिए एक हजार कन्याओं के साथ भव्य कलस यात्रा निकाला जायेगा। कलस यात्रा मंदिर से निकल कर सागर पोखरा होते हुए कालीबाग से तीन लालटेन चौक होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी। आचार्य कन्हैया पांडेय व बनारस से आए अन्य विद्वान पंडितों द्वारा शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य मेला लग रहा है। जो मेला पूरे सावन भर लगेगा। बड़े बड़े झूले मेला में चार चांद लगा रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन किया गया है। मंदिर निर्माणकर्ता केशव तिवारी ने कहा की पूजा उपरांत भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...