Bagaha News: बैरिया की 3 पंचायतों का गंडक नदी मिटा चुकी है नामोनिशान
बगहा, अगस्त 29 -- Bagaha News: बेतिया। बीते 26 अगस्त को नेपाल के त्रिशूली नदी में आई बाढ़ से तबाही ने बैरिया के लोगों के दर्द को ताजा कर दिया है। वर्ष 2003 में गंडक में आई बाढ़ ने बैरिया की तीन प्रखंडों का अस्तित्व ही खत्म कर दिया था। पीडी रिंग बांध व चंपारण तटबंध को गंडक ने तहस-नहस कर दिया था। गंभीरपुर, अल्पाहा और राजघाट पंचायत सरकारी दस्तावेज से भी विलोपित हो गये। बैजुआ के पूर्व मुखिया भवानी शंकर यादव ने बताया कि तीनों पंचायतों की 10 हजार की आबादी का घर समेत सारी संपत्ति गंडक में विलीन हो गई थी। रातोंरात लोग घर-बार छोड़कर भागने के लिए मजबूर हो गये थे। पांच हजार की आबादी ने शनिचरी समेत अन्य जगहों पर विस्थापित हुई। वहीं पांच हजार की आबादी को बैजुआ पंचायत में टैग कर दिया। बाढ़ की जद में बैरिया की 17 पंचायतें आईं थीं।
पीढ़ी रिंग बांध का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.