बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नगर के मेन रोड स्थित बंधन बैंक में बुधवार देर रात्रि में अचानक इमरजेंसी सायरन बजने से अफरा-तफरी मच गई। सायरन की आवाज सुनकर आसपास रहने वालो समेत लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र बाहर निकल आए।सूचना पर शिकारपुर थाना के एसआई अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर की जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक से जुड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाया। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर शिवम श्रीवास्तव की जांच के दौरान बैंक में किसी भी तरह की चोरी, सेंधमारी या संदिग्ध गतिविधि का कोई साक्ष्य नहीं मिला। बैंक के सुरक्षा सेंसर के पास यदि चूहा या कोई छोटा कीड़ा भी गुजर जाता है तो कई बार तकनीकी कारणों से इमरजेंसी सायरन सक्रिय हो जाती है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैंक की जांच में कोई अप्रिय या संदिग्ध बात साम...