बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: मैनाटाड़। बैंक परिसर में अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से इनरवा पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान बैंक परिसर में बिना किसी काम के घूम रहे लोगों से पूछताछ की गयी। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहीं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक इनरवा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक में तैनात चौकीदार एवं सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी का भी निरीक्षण किया गया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी जागरूक करते हुए सलाह दी कि वे लेन-देन के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं तथा नकदी निकालने के बाद ...