Bagaha News: बैंक:यहां जमा होती है राम नाम लिखी पुस्तिका
बगहा, अक्टूबर 24 -- नड्डा में राम नाम का अनोखा बैंक Bagaha News: बगहा, हसं। कोई रुपये जमा करता है, कोई सोना-चांदी तो कोई अपनी मेहनत की कमाई। लेकिन बगहा के भैरोगंज क्षेत्र के नड्डा में एक ऐसा अनोखा बैंक है, जहां श्रद्धालु धन-दौलत नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के नाम लिखी पुस्तिकाएं जमा करते हैं। पुस्तक हर पन्ने पर राम नाम और हर अक्षर में आस्था झलकती है। बीते 27 वर्षों से संचालित यह बैंक श्रद्धालुओं की भक्ति, विश्वास और आध्यात्मिक साधना का अनूठा केंद्र बना हुआ है। अब तक यहां 30 करोड़ से अधिक राम नाम की पूंजी जमा हो चुकी है। इस बैंक के उपभोक्ता राजेन्द्र पाठक का कहना है कि अब तक मैंने 50 लाख से अधिक रामनाम लिख कर जमा किया है। इस बैंक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पूंजी बढ़ाने के लिए रुपये नहीं, बल्कि राम नाम लिखने पड़ते हैं। श्रद्धालु अपनी दिनचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.