बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: साजिश के तहत बीते 30 जून को स्कूल से लौटते समय श्मशान के पास सोनू कुमार को बातचीत में उलझाया गया। जब उसके साथ के बच्चे आगे निकल गए तो आरोपितों ने उसे सूई देकर बेहोश कर दिया। बाइक से उसे तिलावे नदी के किनारे स्थित बांसवारी में ले गये। यहां गमछे से दबा दबा हत्या कर दी। शव वहीं छोड़कर फरार हो गये। पुलिस की सक्रियता की जानकारी मिलने पर समशुल ने अन्य आरोपियों को साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तिलावे नदी में फेंकने को कहा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती बरती तो उसने साजिश का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर शव को नदी से बरामद किया गया। टीम में इंस्पेक्टर राजीव कुमार, जिला आसूचना इकाई के इंस्पेक्टर रमेश कुमार शर्मा, कंगली थानाध्यक्ष उमेश कुमार, सिकटा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य, बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, ...