बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: बेतिया। नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को बेलूर मठ रामकृष्ण परमहंस मंदिर की पद्धति के अनुरूप दुर्गाबाड़ी बांग्ला स्कूल हॉस्पिटल रोड में दुर्गा माता की अद्भुत तरीके से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस परंपरा के अनुरूप छठे दिन ही माता का नेत्र खुल जाता है। नेत्र खुलते ही सुबह 5 बजे माता को लाल वस्त्र धारण कराया गया। कोलकाता से बुलाए गए कारीगरों ने विशेष आकर्षण वाले बंगाली समाज के पारंपरिक 'धाकेर साज' आभूषण माता को पहनाया। राक्षस वध मुद्रा में माता की प्रतिमा आकर्षण उत्पन्न कर रही थी। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े तीन घंटे तक माता की पूजा अर्चना की गई जिसमें 60 से अधिक बंगाली परिवार के श्रद्धालुओं में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Gaya News: दुर्गाबाड़ी में षष्ठी पूजन के बाद देवी के दर्शन शुरू पूजा कमेटी के अध्यक्ष सपन कुमार...