बगहा, सितम्बर 20 -- Bagaha News: बेतिया। पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में सात वारंटी समेत 19 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से नौ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। अजमानतीय एक वारंट का निष्पादन किया गया है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 205 लीटर 620 मिलीलीटर शराब व एक स्कूटी जब्त किया गया है। वाहन जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 78 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 17 आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...