बगहा, अक्टूबर 11 -- अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं का सम्मान Bagaha News: बेतिया ,विधि संवाददाता। आज का दिन हम यह संकल्प लें कि समाज में बेटियों को वह हर अवसर प्रदान किया जाए जिनकी वह हकदार है। समाज की हर बेटियों को शिक्षा सुरक्षा और समान अवसर मिलनी चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर देश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें। उक्त बातें रविवार को प्रभारी प्रधान जिला जज योगेश कुमार गोयल ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर एडीआर भवन में आयोजित छात्राओं के सम्मान समारोह के अवसर पर कही। इस अवसर पर प्रभारी प्रधान जिला जज ने ईस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में दौड़ व मिक्स रिले रेस में कांस्य पदक विजेता गौनाहा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा प्रीति कुमारी, तथा गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेलवा औरैया की अनुपमा ...