बगहा, अक्टूबर 25 -- हादसे का विवरण Bagaha News: नौतन, एक संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के बिनवलिया पुल के पास पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में नौतन के खड्डा कुंजलही गांव के शेख तूफानी आलम के पुत्र शेख साजिश अली (20) की मौत हो गई। वह मझौलिया से मेला देखने शनिवार की देर शाम घर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम में शेख साजिश अली मेला देखने के लिए बाइक से मझौलिया जा रहा था। बिनवलिया पुल पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम क...