बगहा, अगस्त 29 -- Bagaha News: बैरिया/श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी ओमप्रकाश भगत की पत्नी अंशु कुमारी (25) की शनिवार सुबह बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह रसोईघर में मिक्सी मशीन से मसाला पीस रही थी।परिजनों के अनुसार, मिक्सी चलाने के दौरान अंशु करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। घर के सदस्यों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...