बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: नरकटियागंज। विधायक संजय कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर नरकटियागंज विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में विधायक ने कई विकास व कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए विभिन्न नदियों से हो रहे बाढ़-कटाव के स्थायी निदान हेतु सकारात्मक चर्चा की है। श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शारदा नदी के कटान से बचाव को 83.65 करोड़ की 11 परियोजनाओं का प्रस्ताव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...