बगहा, नवम्बर 2 -- Bagaha News: सिकटा। यूनिसेफ की राज्य बाल सुरक्षा अधिकारी गार्गी साह ने मसवास पंचायत का दौरा कर बाल संरक्षण एवं बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान भेड़िहरवा गांव स्थित मध्य विद्यालय में जनप्रतिनिधियों व पंचायत कर्मियों के साथ बैठक हुई। मुखिया हरेंद्र दास ने बताया कि पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने हेतु आमसभा में संकल्पपत्र पारित किया गया है और पत्र को जिला पदाधिकारी को ईमेल के माध्यम से भेजा गया है साथ ही कठिन परिस्थित वाले परिवारों को चिन्हित कर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जायेगा।किशोरी समूह के सदस्यों के साथ बैठक की गई। सभी के सुझाव को सुना गया और सभी को उनके लक्ष्य को हासिल करने के सुझाव दिए गए और आगे पूरी सहयोग की बात कहीं गई।वहीं पंचायत के लाइब्रेरी विजिट की गई।जिसे सक्रिय ...