बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: बगहा, हसं। समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित समग्र विकास परियोजना, बगहा-एक के तत्वावधान में बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 बालिकाओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में बालिकाओं के सम्मान और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा बगहा महिला थाना की थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, जीविका के बगहा-एक के बीपीएम अमरेश कुमार, परसा-बंचहरी पंचायत की मुखिया मंजू देवी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाडा की प्रधान शिक्षिका की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...