बगहा, जुलाई 14 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर में बिजली विभाग के दावे भले ही 23 से 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के हो लेकिन ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन के कारण बिजली के घंटे में कमी जरूर देखने को मिल रही है। विशेष कर बारिश के दिन में बार-बार ब्रेकडाउन कर जाने के कारण उपभोक्ता परेशान हो जा रहे हैं। गर्मी के दिनों में जहां लोड बढ़ जाने के कारण लो वोल्टेज और फ्यूज कॉल की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही थी। वहीं अब ब्रेकडाउन हो जाने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। रविवार की रात भर हुई बारिश में शहर में मनवापुर पावर सब स्टेशन में 33 केवी ब्रेकडाउन हो जाने के कारण लगभग 6 घंटे बिजली बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बिजली की बदहाल व्यवस्था: ग्रामीण इलाकों में नौ घंटे तो शहर में पांच घंटे कट रही बिजली ग्रिड के एसडीओ अंकित कुमार न...