Bagaha News: बारिश से पहाड़ी नदियों में उफान, खुदी नदी का टूटा बांध
बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। नेपाल व रामनगर के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश का असर सोमवार को आदिवासी बहुल दोन में दिखा। पहाड़ी नदियों में उफान आ गया है। इससे बैरिया दोन गांव में खुदी नदी पर मनरेगा से बना कच्चा बांध टूट गया है। इससे दो दर्जन गांव कटाव की जद में आ गए हैं। वहीं कई घरों में नदी का पानी घुस गया है। लोग खुद से बोरी में बालू भरकर बांध की मरम्मत में जुट गये हैं। ताकि गांव में अधिक क्षति नहीं हो। इधर, सेमरहनी के समीप पुलिया समेत आदिवासी क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे दोन क्षेत्र के कई गांवों का प्रखंड व जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है.
पंचायत मुखिया का बयान नौरंगिया दोन पंचायत के मुखिया गौरीशंकर प्रसाद ने बताया कि बैरिया में खुदी नदी का बांध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.