बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। बारिश ने रामनगर प्रखंड के दोन क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सेमरहनी दोन और नरकटिया दोन के बीच बनराहा नाला पर बने ह्यूम पाइप पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन लगभग ठप हो गया है। मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार कर रहे हैं। युवाओं ने नाले के दोनों ओर खड़े होकर मोटरसाइकिलों को कंधे पर उठाकर सुरक्षित पार करा रहे हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति बारिश के कारण औरहिया तथा चम्पापुर की सड़कें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दोपहिया वाहन चालक किसी तरह जोखिम उठाकर सफर कर रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है।इससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों...