Bagaha News: बाघ के हमले में हुई मौत में दामाद ने करायी प्राथमिकी
बगहा, नवम्बर 26 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भेड़िहारी बंगाली कॉलोनी के समीप सरेह में काम कर रहे किसान रामसागर राम को एक बाघ ने हमला कर मंगलवार को मौत के घाट उतार दिया था।इस मामले में मृतक रामसागर राम का दामाद मुकेश कुमार राम पिता मोहन राम साकिन देवरिया पोस्ट तरुआनवा थाना लौकरिया ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में लिखा गया है कि 24 नवंबर को उसका ससुर सुबह खेत में काम करने गए थे।लगभग 12 बजे मेरे ससुर के पिता हरिहर राम खाना ले कर उनके पास गए,तो देखा कि राम सागर राम कही नहीं दिख रहे।उन्हें खोजने के दौरान उनका गमछा गन्ने के खेत के पास मिला।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाने में यूडी कांड संख्या 12/26 दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.