Bagaha News: बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर
बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के बैरागी मठ के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान पांडेय टोला गांव निवासी सुकट सहनी के पुत्र बब्लू कुमार सहनी (20) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सीएचसी में चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.