बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: लौरिया। ब्लॉक चौक के पास से अवर निबंधन के दस्तावेज कातिब की बाइक चुराकर भाग रहे चोर को राहगीरों ने पकड़ लिया।उस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। विदित हो कि शुक्रवार को अवर निबंधन कार्यालय के समीप नरकटियागंज के सचिन कुमार अपने कार्यालय में बैठकर किसी मुवक्किल का जमीन संबंधी कार्य को निपटा रहे थे। इसी बीच उनकी लॉक बाइक को चोर गाड़ी स्टार्ट कर भगा रहा था। सचिन ने भाग रहे चोर को पकड़ लिया। जब देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। भाग रहे चोर को राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई भी की। इसके स्थानीय पुलिस चोर को थाना ले गई। यह भी पढ़ें- युवक की बाइक चोरी चोर की पहचान योगापट्टी थानाक्षेत्र के बकुचिया गांव के अनिल यादव (22) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: चोरी गई बाइक 24 घंटे में बरामद

हिंदी हिन्दु...