बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। सीएसपी संचालक भावल गांव निवासी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मैं आर्यनगर मोहल्ले में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी का संचालन करता हूं। मंगलवार को मैं स्टेट बैंक की हरिनगर शाखा से छह लाख रुपये निकालकर घर लौट रहा था। इसी दौरान करवनिया टोला और भावल गांव के बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मेरी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। जबतक मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही अपराधियों ने पिस्टल मेरे ऊपर तान दिया। मुझे अपने कब्जे में ले लिया और नकदी से भरा बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन व बाइक की चाबी छीन ली। यह भी पढ़ें- Buxar News: चौसा में सीएसपी संचालक से 1.15 लाख की लूट इसके बाद तीनों अपराधी तेजी से भावल की ओर भाग निकले। उनके फरार होने के बाद मैंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने अपराधियों क...