बगहा, सितम्बर 11 -- Bagaha News: मैनाटाड़। इनरवा थाना के सकरौल चौक के समीप गुरूवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल हो गये। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर भितिहरवा गांव निवासी रुदल पटेल 40 वर्षीय और उनके पुत्र गणेश पटेल 22 वर्षीय के रूप में हुई है। रुदल पटेल अपने पुत्र गणेश पटेल के साथ नेपाल के पर्सा जिले के हरपुर में अपनी बेटी से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सकरौल चौक के समीप टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये। यह भी पढ़ें- Ara News: बाइक सवार पिता-पुत्री सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी, रेफर घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...