बगहा, अगस्त 20 -- Bagaha News: मधुबनी। यूपी-बिहार की सीमा स्थित बांसी चौक के पास गुरुवार को एक महिला के बांसी नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, धनहा थाना क्षेत्र के खोतहवा गांव निवासी छेदी डोम अपनी पत्नी तारा देवी के साथ उत्तर प्रदेश गए थे। बताया जा रहा है कि वहां से लौटने के दौरान दोनों बांसी चौक के पास पहुंचे। इसी दौरान तारा देवी ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी में महिला...