बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: साठी,एक संवाददाता। साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर और सिंहपुर गांव के लोगों के बीच दो दिन पूर्व हुई कहासुनी और झड़प के बाद मंगलवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में जुटने लगे, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दोनों गांवों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पूर्व सिंहपुर गांव स्थित एक किराना दुकान पर बसंतपुर से रात में आए कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करने को लेकर सिंहपुर के युवकों से कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: करजा : बाइक सटने के विवाद में घर पर हमला, आधा दर्जन जख्मी देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसी विवाद ...