बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सोनराटोला व सङकिया टोला के बीच बॉर्डर रोड पर रविवार की शाम एक भीषम सड़क हादसे में गेहूं कारोबारी नौसाद अली उर्फ शेख महतो (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही कार पर दो सवार दो युवक गम्भीर रूप जख्मी हो गए तथा हादसे के बाद साइकिल पर लदे गेहूं सड़क पर बिखर गया और कार लगभग पंद्रह फीट नीचे पलटते हुए जाकर पलट गई।गेंहू कारोबारी सिकटा थाना क्षेत्र के सूर्यपुर पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित बीचला टोला वार्ड संख्या-3 के शेख नसीर के पुत्र है तथा पैक्सध्यक्ष नसीम अहम्मद के पट्टीदारी में के चचेरा भाई है।वहीं कार सवार जख्मी ने अपनी पहचान रामनगर निवासी बमकीनचंद विश्वास के पुत्र विक्की कुमार (24) तथा इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी भूपेश्वर गिरी के पुत्र विशेष्...