बगहा, नवम्बर 26 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, बगहा परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वावधान में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश के आलोक में आयोजित हुआ। अनुमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति, बगहा मनीष द्विवेदी ने की। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह भी प...