बगहा, नवम्बर 3 -- Bagaha News: बगहा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में एसडीएम चांदनी कुमारी और एसडीपीओ निहार भूषण ने मंगलवार को शहर के आधा दर्जन छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दीनदयाल नगर घाट से लेकर काली घाट तक विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, रोशनी, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: छठ घाटों पर सुरक्षा से लेकर रोशनी तक की व्यवस्था दुरुस्त करने का नि...