Bagaha News: बगहा में चार बच्चों ने मुकम्मल किया हिफ्ज-ए-कुरान, हुई दस्तारबंदी
बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: बगहा। शहर के जामिया हारूनिया यतीमखाना मोइनिया में चार बच्चों ने हिफ्ज-ए-कुरान मुकम्मल किया। पूरी कुरान शरीफ जुबानी याद करने पर शुक्रवार को नमाज-ए-जुमा के बाद आयोजित आम मजलिस में चारों बच्चों की दस्तारबंदी की गई। इस दौरान उनके सिर पर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया और मदरसे की ओर से प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। दस्तारबंदी उस्ताद व सदर-ए-मदारिस मौलाना अब्दुल वहाब कासमी,कारी तालिबे इमाम और कारी कलीमुल्लाह की मौजूदगी में हुई। हिफ्ज-ए-कुरान मुकम्मल करने वाले बच्चों में सिरिसिया के मोहम्मद अरमान(22) सबैया देवराज के मोहम्मद सलमान(25)और सफदर इमाम (24) तथा देउरवा के मोहम्मद साबिर अली (24) शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना आरिफुल इस्लाम,आमुदिन मोतिहारी शामिल हुए। वहीं पूर्व सभापति प्रतिनिधि फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.