बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को बगहा के आधा दर्जन पंचायतों में जनसहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन संबंधित विभागों ने दिया। बगहा एक प्रखंड के बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड के भैरोगंज, बांसगांव मंझरिया एवं कोलहुआ चौतरवा पंचायतों जन सहयोग शिविर का आयोजन किया तो बगहा-2 प्रखंड के जिमरी नौतनवा, ढोलबजवा लक्ष्मीपुर, बैरागी सोनवर्षा और नरवल बरवल पंचायतों में शिविर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर-दक्षिणी भंडारतल पंचायत ...