बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा दो प्रखंड में योजना चयन को लेकर गुरुवार को बुलाई गई पंचायत समिति की विशेष बैठक में सदस्यों के नहीं बुलाए जाने के आरोप पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। पंचायत समिति के करीब एक दर्जन सदस्यों ने बैठक की सूचना नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए योजना चयन में भेदभाव का आरोप लगाया। नाराज सदस्य इंद्रजीत राम, श्याम सुंदर राम, भूषण राम आदि का कहना था कि विशेष बैठक में पंचायत समिति के करीब एक दर्जन सदस्यों के अलावा आधे से अधिक पंचायतों के मुखिया भी मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद योजना चयन को लेकर बैठक की जा रही थी। सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक की जानकारी स्थानीय सांसद और विधायक को भी नहीं दी गई थी। सदस्यों ने कहा कि पंचायत समिति की योजनाओं के चयन में सभी सदस्यों की सहभागिता जरूरी है। बिना पर्याप्त स...